विशष्टिताओं को ध्यान में रख शुरू कराया था महोत्सव

विशिष्टताओं को ध्यान में रख शुरू कराया था महोत्सव वर्ष 2012 से लगातार हो रहा है आयोजनप्रतिनिधि, महिषी (सहरसा)महिषी की प्राचीनतम आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को भांपकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2012 में क्षेत्र की समस्या से रूबरू होने की मंशा से प्रमंडलीय सेवा यात्रा की शुरूआत महिषी से की थी. शक्ति […]
विशिष्टताओं को ध्यान में रख शुरू कराया था महोत्सव वर्ष 2012 से लगातार हो रहा है आयोजनप्रतिनिधि, महिषी (सहरसा)महिषी की प्राचीनतम आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को भांपकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2012 में क्षेत्र की समस्या से रूबरू होने की मंशा से प्रमंडलीय सेवा यात्रा की शुरूआत महिषी से की थी. शक्ति की तीनों महाबीजों महाकाली, महालक्ष्मी व महासरस्वती के समन्वित रूपों में प्रतिस्थापित उग्रतारा मंदिर में पूजा अर्चना के क्रम में रक्त पीत वस्त्रों में सुसज्जित छोटे बालकों के सस्वर वेद ऋचाओं व दुर्गा सप्तशती श्लोकों के पाठ का कलरव सुन उन्हें आज भी भारती मंडन की जीवंत सांस्कृतिक विरासत होने का अनुभव मिला. मंडन धाम व उग्रतारा मंदिर की दयनीय दशा को भांप पर्यटन सचिव दीपक कुमार को स्थानीय विकास का डीपीआर तैयार करने व पर्यटन मानचित्र में शामिल कर सांस्कृतिक धरोहरों की ख्याति बरकरार रखने की मंशा से उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव की शुरूआत की. स्थानीय विशिष्टताओं को भांप बिहार सरकार के द्वारा त्रिदिवसीय महोत्सव की स्वीकृति भी मिली व प्रतिवर्ष पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा में उत्सव का सफल संचालन हुआ. दुर्गा पूजा में विधानसभा निर्वाचन 2015 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कारण व आयोग द्वारा स्वीकृति नहीं मिलने के कारण इस वर्ष ससमय उत्सव नहीं हो पाया. पुन: ग्रामीणों की मांग व जनभावना की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा 14 से 16 दिसंबर को महोत्सव आयोजन की व्यवस्था की गयी. सोनपुर मेला व राजगीर महोत्सव के कारण स्थानीय टेंट हाउस से मंच व सेमिनार स्थल पर भी सभी आवश्यक निर्माण का कार्य कराया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि महोत्सव स्थल पर बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट, सूफी सर्किट सहित अन्य पौराणिक धरोहरों की प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य केन्द्र बिंदु होता था व उन प्रदर्शिनियों से आमजन विभिन्न सभ्यता संस्कृतियों से रूबरू होते थे. आनन-फानन में अन्य वर्षों के अपेक्षा व्यवस्थाओं में कमी होने की बात आमलोगों में चर्चा रही. मुख्य सभा स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान में जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचइडी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, कृषि एवं वानिकी, बैंक ऑफ कामर्स, एक्सिस बैंक, एसबीआइ, यूबीजीबी इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, जीविका सहित अन्य सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर प्रदर्शनी लगा आमजनों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने का एक सफल प्रयास देखने को मिला. उद्घाटन समय के निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व विभागीय मंत्री अनिता देवी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर के साथ उग्रतारा मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की. आचार्य शत्रुघ्न चौधरी के शिष्यत्व में दर्जनों वेदपाठी बच्चों ने पुष्प वर्षा कर व वेद पढ़ अतिथियों का स्वागत किया. —————-भगवान भाष्कर ने किया महोत्सव का सफल आगाज महिषी. पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में दिवा-रात्रि कुहासों के प्रकोप का अंत उग्रतारा महोत्सव के आगाज से खत्म हुआ. दिन में अंधेरा छाये रहने व कंपकंपाते ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त था. समय पूर्व मौसम के परिवर्तित रुख से आयोजक सहित आमजनों को सफल महोत्सव के समापन व लोगों की उपस्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी थी. लेकिन उद्घाटन तिथि के अहले सुबह ही भगवान भाष्कर उदयीमान हुए व प्रशासन सहित आमलोगों को सकून मिला. महोत्सव की सफलता में डीएम विनोद कुमार गुंजियाल व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी तथा कर्मी अनवरत अपने दायित्वों की पूर्ति में लगे रहे. मंदिर की रोशनी व्यवस्था पूर्ति में देर शाम तक प्रयास जारी था. आमलोगों ने मौसम परिवर्तन को उग्रतारा का असीम अनुकंपा बताया. मौसम परिवर्तन से आम अभिरूचि बढ़ी व अपेक्षा से अधिक क्षेत्रवासी उद्घाटन स्थल पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










