राजकमल की प्रतिमा होगी स्थापित

Published at :14 Dec 2015 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
राजकमल की प्रतिमा होगी स्थापित

महिषी : मुख्यालय स्थित राजकमल क्रीड़ा मैदान में उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव मंच पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हिंदी, मैथिली व बंगला साहित्य के मुख्य रचनाकार राजकमल चौधरी की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. संस्कृति मिथिला के तत्वावधान में आयोजित 86 वें जयंती समारोह में ग्रामीण बुद्धिजीवियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उनके […]

विज्ञापन

महिषी : मुख्यालय स्थित राजकमल क्रीड़ा मैदान में उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव मंच पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हिंदी, मैथिली व बंगला साहित्य के मुख्य रचनाकार राजकमल चौधरी की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. संस्कृति मिथिला के तत्वावधान में आयोजित 86 वें जयंती समारोह में ग्रामीण बुद्धिजीवियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा की.

उनकी यादों को जीवंत रखने के लिए सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा निर्माण कराने का संकल्प लिया. इसके अतिरिक्त गांव के दो प्रवेश द्वारों पर गेट निर्माण कराये जाने पर भी सहमति बनी. जयंती समारोह को मुखिया गणेश बढ़ई, सरपंच भीमनाथ पंडित, पंसस आदित्यनाथ झा पूर्व उपमुखिया विनय ठाकुर, संस्कृति मिथिला के कोषाध्यक्ष मदनमोहन ठाकुर, विजय महापात्रा, पवन चौधरी, मदन झा, अशोक राय सहित अन्य ने संबोधित किया. इस मौके पर पवन चौधरी, पैक्स अध्यक्ष सोहन झा, शंभु पाठक, जयप्रकाश राम, छोटी राम, सौरभ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन