छात्रा ने सहपाठी पर लगाया छेड़खानी का आरोप

बैजनाथपुर : स्थानीय पुलिस शिविर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने अपने दो सहपाठी पर छेड़खानी व मारपीट की शिकायत की है. छात्रा की शिकायत पर शिविर प्रभारी रुदल कुमार ने दोनों आरोपी छात्र बांका निवासी आदित्य कुमार व मुजफ्फरपुर निवासी सौरव कुमार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही […]
बैजनाथपुर : स्थानीय पुलिस शिविर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने अपने दो सहपाठी पर छेड़खानी व मारपीट की शिकायत की है. छात्रा की शिकायत पर शिविर प्रभारी रुदल कुमार ने दोनों आरोपी छात्र बांका निवासी आदित्य कुमार व मुजफ्फरपुर निवासी सौरव कुमार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.
छात्रा ने बताया कि दोनों सहपाठी अक्सर मेरे साथ छेड़खानी व मारपीट करता था, जिसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन के आने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस छात्रा व दोनों छात्र को हिरासत में लेकर सदर थाना लायी. इस बाबत सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि छात्रा ने आवेदन देकर छेड़खानी व अपहरण का मामला दर्ज करवाया है. मामला दर्ज कर दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










