पशु चिकत्सिक की गोली मार हत्या

पशु चिकित्सक की गोली मार हत्याबनमा ईटहरी के प्रियनगर पुल के पास की घटनाचचेरे भाई ने मारी गोली, शराब पीने के दौरान एक दिन पूर्व हुआ था विवादप्रतिनिधि, बनमा ईटहरी (सहरसा)ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रियनगर पुल के समीप शनिवार को दिनदहाड़े पशु चिकित्सक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे […]
पशु चिकित्सक की गोली मार हत्याबनमा ईटहरी के प्रियनगर पुल के पास की घटनाचचेरे भाई ने मारी गोली, शराब पीने के दौरान एक दिन पूर्व हुआ था विवादप्रतिनिधि, बनमा ईटहरी (सहरसा)ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रियनगर पुल के समीप शनिवार को दिनदहाड़े पशु चिकित्सक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सोनवर्षा पीएचसी लाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की. पशु चिकित्सक साहेब साह (32) सहुरिया पंचायत के ठड़िया गांव का रहनेवाला था. मृतक के भाई दीपक साह ने बताया कि बिजली का कनेक्शन लेने के लिए साहेब सलखुआ गया था. गांव आने के दौरान प्रियनगर पुल के पास घात लगाये अपराधियों ने बाइक रोक कर गोली मार दी. इससे साहेब वहीं गिर गया और अपराधी भाग गये. मृतक के साथ रहे सुधीर साह ने बताया कि गोली चलाने वाला अपराधी मृतक का चचेरा भाई जयराम साह उर्फ भारती साह था. ग्रामीणों के अनुसार एक दिन पूर्व गांव में शराब पीने के दौरान दोनों भाइयों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई थी. पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर सोनवर्षा पीएचसी पहुंचे बनमा ओपी अध्यक्ष जितेंद्र सहनी व सोनवर्षा थाना प्रभारी जगनिवास सिंह, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार व डीएसपी अजय कुमार ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










