हेडिंग : भगवान महावीर की बेशकीमती प्रतिमा चोरी

Published at :28 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
हेडिंग : भगवान महावीर की बेशकीमती प्रतिमा चोरी

हेडिंग : भगवान महावीर की बेशकीमती प्रतिमा चोरी -सिकंदरा के क्षत्रियकुंड लछुआड़ स्थित जन्मस्थल की घटना -अपराधियों ने 2600 साल पुरानी प्रतिमा उड़ाया-हथियार से लैस आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम-आधी रात को बोलेरो से पहुंचे थे अपराधी- मंदिर की चहारदीवारी फांद कर अंदर किया प्रवेश-तीन रात्रि प्रहरी को बनाया बंधक -लोहे […]

विज्ञापन

हेडिंग : भगवान महावीर की बेशकीमती प्रतिमा चोरी -सिकंदरा के क्षत्रियकुंड लछुआड़ स्थित जन्मस्थल की घटना -अपराधियों ने 2600 साल पुरानी प्रतिमा उड़ाया-हथियार से लैस आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम-आधी रात को बोलेरो से पहुंचे थे अपराधी- मंदिर की चहारदीवारी फांद कर अंदर किया प्रवेश-तीन रात्रि प्रहरी को बनाया बंधक -लोहे के रॉड से भगवान महावीर की अति प्राचीन स्थापित प्रतिमा को उखाड़ लिया-अपराधी मंदिर परिसर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर प्रतिमा को लेकर चले गये -पुलिस ने मुख्य प्रतिमा के साथ रखी दो छोटी-छोटी मूर्ति को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर किया बरामद-भगवान महावीर के भाई ने कराया था प्रतिमा का निर्माणफोटो : 3 भगवान महावीर की मूर्ति, 3ए मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी जयंतकांत व डीएसपी निसार अहमद शाह, 3बी मौजूद पुलिस के जवान, 3सी मंदिर का चौकीदार, 3डी वापस लौटते सैलानी, 3ई खाली मूर्ति स्थल.प्रभात खबर टोली, जमुई/सिकंदरा/खैरा सिकंदरा के क्षत्रियकुंड लछुआड़ स्थित जन्मस्थल से हथियार से लैस आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने शुक्रवार की रात भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा की चोरी कर ली. घटनास्थल जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर की जन्मस्थली के रूप में देश-विदेश में विख्यात है. घटना के बाद पुलिस मूर्ति को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार आधी रात्रि के बाद बोलेरो वाहन से आये आधा दर्जन भर अपराधियों ने मंदिर की चहारदीवारी फांद कर अंदर प्रवेश किया. हथियार के बल पर वहां मौजूद तीन रात्रि प्रहरी को बंधक बना लिया और लोहे के रॉड से भगवान महावीर की अति प्राचीन स्थापित प्रतिमा को उखाड़ लिया. प्रतिमा उखाड़ने के बाद सभी अपराधी मंदिर परिसर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर प्रतिमा को लेकर चले गये. रात्रि प्रहरी जेठू सोरेन, देना हेंब्रम व विमल मुर्मू ने तकरीबन चार बजे घटना की सूचना जैन श्वेतांबर सोसाइटी लछुआड़ के प्रबंधक महेश्वर मिश्रा को दी. इसके बाद मंदिर समिति ने मूर्ति चोरी की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही सिकंदरा थानाध्यक्ष विवेक भारती, खैरा के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे व चंद्रदीप थानाध्यक्ष संजय विश्वास घटनास्थल पर पहुंचे. इधर एसपी व डीएसपी भी वहां पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने जन्मस्थल में भगवान महावीर की मुख्य प्रतिमा के साथ रखी दो छोटी-छोटी मूर्ति को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर फेंका हुआ बरामद कर लिया.करोड़ों की है मूर्ति : जैन श्वेतांबर सोसाइटी लछुआड़ के अनुसार भगवान महावीर स्वामी के जीवनकाल में ही लगभग 2600 वर्ष पूर्व उनके भाई नंदीवर्द्धन ने मूर्ति का निर्माण करवाया था. कसौटी पत्थर से निर्मित भगवान महावीर स्वामी के ध्यान मुद्रा की तकरीबन चार फीट ऊंची बेशकीमती प्रतिमा की कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है. —————————-अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर गिरीडीह, नवादा व जमुई जिले की सीमा को सील कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जन्मस्थान आनेवाले जैन तीर्थयात्रियों को पूरी सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी. आस्था के साथ खिलवाड़ करनेवाले को बख्शा नहीं जायेगा. जल्द ही मूर्ति को बरामद कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी.जयंतकांत, एसपी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन