शराबबंदी से आधी आबादी का होगा कल्याण : एलएन झा

शराबबंदी से आधी आबादी का होगा कल्याण : एलएन झा कहा, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की थी पुरानी मांगसहरसा मुख्यालय . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पहली अप्रील से राज्य में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा किये जाने पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान ने हर्ष जताते सीएम को बधाई दी है. प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ एलएन झा ने कहा […]
शराबबंदी से आधी आबादी का होगा कल्याण : एलएन झा कहा, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की थी पुरानी मांगसहरसा मुख्यालय . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पहली अप्रील से राज्य में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा किये जाने पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान ने हर्ष जताते सीएम को बधाई दी है. प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ एलएन झा ने कहा कि नीतीश कुमार के इस निर्णय से आधी आबादी का कल्याण होगा. युवाओं के प्राणों की रक्षा होगी. घर-परिवार टूटने और बिखरने से बचेगा. उन्होंने कहा कि साल 2011 में सीएम के सहरसा आगमन पर प्रतिष्ठान की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया था. जिसमें राज्य के गांव-गांव में शराब की दुकान खुल जाने से हो रही सामाजिक परेशानियों का जिक्र किया गया था. बताया गया था कि घर-घर शराब का प्रवेश हो गया है, जिससे उस परिवार की आर्थिक व शारीरिक क्षति हो रही है. भविष्य चौपट हो रहा है. सीएम से यह भी कहा गया था कि चोरी, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसे सारे अनैतिक कार्य शराब के नशे में ही अंजाम दिये जा रहे हैं. 90 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं का भी शराब ही कारण होता है. डॉ झा ने कहा कि सीएम नीतीश सहित पूरी सरकार इस निर्णय के लिए बधाई के पात्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










