420 लाख रुपये दिया गया है डीजल अनुदान

Published at :27 Nov 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
420 लाख रुपये दिया गया है डीजल अनुदान

सहरसा : शहरकोसी के तीनों जिले में अभी तक डीजल अनुदान के रूप में 420 लाख रुपये से भी ज्यादा का अनुदान दिया जा चुका है. संयुक्त कृषि निदेशक शिव शंकर चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के बीच सहरसा जिले में प्राप्त आवंटन 3़54 लाख के विरुद्ध 1़21 लाख का वितरण […]

विज्ञापन

सहरसा : शहरकोसी के तीनों जिले में अभी तक डीजल अनुदान के रूप में 420 लाख रुपये से भी ज्यादा का अनुदान दिया जा चुका है. संयुक्त कृषि निदेशक शिव शंकर चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के बीच सहरसा जिले में प्राप्त आवंटन 3़54 लाख के विरुद्ध 1़21 लाख का वितरण डीजल अनुदान के रूप में दिया है.

साथ ही 1़54 लाख का विपत्र प्राप्त हो चुका है. निकासी की जा रही है. तुरंत यह राशि किसानों के बीच वितरित कर दी जायेगी. संयुक्त कृषि निदेशक शिव शंकर चौधरी ने बताया कि मधेपुरा जिले के किसानों के बीच 1़59 लाख रुपये का वितरण 3़34 लाख प्राप्त आवंटन के विरुद्ध किया गया है. जबकि सुपौल जिले के किसानों के बीच 140.60 लाख रूपये का वितरण किया गया है.

इसके अलावा 1, 65, 274 रुपये की निकासी कर ली गयी है. जिसे किसानों के बीच डीजल अनुदान के तहत बांटा जायेगा. उन्होंने बताया कि रबी फसल के लिए भी डीजल अनुदान की राशि दी जायेगी. फिलहाल सरकारी प्रावधान के तहत किसानों को डीजल अनुदान की राशि देने का का किया जा रहा है. इसमें कहीं कोई कोताही नहीं की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन