रूपेश का तबादला, अजरुन ने दिया योगदान

Published at :30 Apr 2015 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
रूपेश का तबादला, अजरुन ने दिया योगदान

सहरसा नगर: आरपीएफ इंस्पेक्टर रुपेश कुमार का तबादला धनबाद रेल मंडल के कोडरमा पोस्ट पर कर दिया गया है. वहीं हाजीपुर जोन में सीआइबी अजरुन कुमार यादव ने बुधवार को सहरसा पहुंच अपना योगदान दिया है. नव पदस्थापित इंस्पेक्टर श्री यादव का रुपेश कुमार ने माला पहना कर स्वागत किया. इस मौके पर श्री कुमार […]

विज्ञापन
सहरसा नगर: आरपीएफ इंस्पेक्टर रुपेश कुमार का तबादला धनबाद रेल मंडल के कोडरमा पोस्ट पर कर दिया गया है. वहीं हाजीपुर जोन में सीआइबी अजरुन कुमार यादव ने बुधवार को सहरसा पहुंच अपना योगदान दिया है.

नव पदस्थापित इंस्पेक्टर श्री यादव का रुपेश कुमार ने माला पहना कर स्वागत किया. इस मौके पर श्री कुमार ने बताया कि सहरसा में साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सहकर्मियों का बेहतर सहयोग मिला. उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा में तबादला की प्रक्रिया से सभी को गुजरना पड़ता है.

इधर नव पदस्थापित इंस्पेक्टर अजरुन कुमार यादव ने कहा कि सहरसा रेलवे परिक्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है. इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि टिकट काउंटर को दलालों से मुक्त करने के लिए भी आरपीएफ अभियान चलायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन