अब तक पांच लोगों की मौत

Published at :29 Apr 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक पांच लोगों की मौत

सहरसा: सोमवार की शाम तकरीबन छह बज कर पांच मिनट पर आये भूकंप से जिले में पांच लोगों की मौत हो गयी. सत्तरकटैया प्रखंड की तीन वृद्ध महिलाओं की सांसें थम गयी. तीनों की उम्र 72 से 78 वर्ष के बीच थी. दादियों की मौत हो जाने से घर सहित आसपास शोक छाया हुआ है. […]

विज्ञापन
सहरसा: सोमवार की शाम तकरीबन छह बज कर पांच मिनट पर आये भूकंप से जिले में पांच लोगों की मौत हो गयी. सत्तरकटैया प्रखंड की तीन वृद्ध महिलाओं की सांसें थम गयी. तीनों की उम्र 72 से 78 वर्ष के बीच थी.

दादियों की मौत हो जाने से घर सहित आसपास शोक छाया हुआ है. पंचगछिया स्टेशन से सटे पद्मपुर गांव में अत्यंत गरीब व अपनी पतोहू के साथ रहने वाली कुमिया देवी (72) चौकी पर सोयी हुई थी. भूकंप के झटके से वह नीचे गिर गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. दिल्ली में ठेला चलाने वाले एकमात्र पोते मुकेश चौधरी के आने के इंतजार में लाश पड़ी है.

दूसरी घटना बिहरा बाजार के दुर्गा स्थान के समीप की है. यहां भूकंप आने के बाद लोग जान बचाने के लिए भागे. हरिश्चंद्र साह की मां खगिया देवी (75) को भीड़ में उसकी पोती नजर नहीं आयी. वह उसे ढ़ूंढ़ने वापस घर आयी और भय से वहीं गिर कर बेहोश हो गयी. घर वाले उसे पीएचसी ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसी तरह बेला गांव में अशर्फी मंडल की पत्नी मसोमात मंगनी देवी (78) कुरसी पर बैठी हुई थी. भूकंप के झटके से वह नीचे गिर गयी और उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन