अमन-चैन को खराब करने की हो रही कोशिश : रहमानी

Published at :29 Apr 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
अमन-चैन को खराब करने की हो रही कोशिश : रहमानी

सहरसा सदर: केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद मुसलमानों को मोदी से ज्यादा डर उनके टीम के शागिर्दो से है. उक्त बातें मंगलवार को सहरसा मीर टोला में एक जलसा कार्यक्रम में भाग लेने आये ऑल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एवं इसलामिक राजनीतिक धर्मगुरु खान शाह रहमानी मुंगेर के मौलाना […]

विज्ञापन

सहरसा सदर: केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद मुसलमानों को मोदी से ज्यादा डर उनके टीम के शागिर्दो से है. उक्त बातें मंगलवार को सहरसा मीर टोला में एक जलसा कार्यक्रम में भाग लेने आये ऑल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एवं इसलामिक राजनीतिक धर्मगुरु खान शाह रहमानी मुंगेर के मौलाना वली रहमानी ने कही.

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके मंत्रिमंडल के लोग मुसलिमों के विरोध में तरह-तरह का बयान देती रहते है, यह देश के अमन-चैन को खराब करने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल के लोगों द्वारा जिस तरह देश के मुसलिम कम्युनिटी के लोगों से वोट का हक छीनने जैसा बयान दिया जा रहा है. यह हास्यास्पद तो है ही, देश की स्थिरता को बिगाड़ने जैसा माहौल कायम करने की कोशिश की.

जल्दबाजी में तलाक सही नहीं

मुसलिम धर्म में तलाक जैसे शब्द से मुसलिम महिलाओं के प्रताड़ित होने व उनकी मजबूरी की बात पूछे जाने पर श्री रहमानी ने कहा कि मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अनुसार तलाक का निर्णय अंतिम कड़ी के बाद ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. यदि इस तरह के मामले में छोटी-छोटी विवादों पर भी तलाक का निर्णय लिया जाता है तो यह सरासर गलत है. इस मौके पर जलसा आयोजन समिति के संयोजक डॉ अबुल कलाम, विधान पार्षद मो इसराइल राईन, प्रो मो ताहिर, मो महबूब आलम जीबू, मो शमशाद हुसैन उर्फ गुड्ड, कारी नैयर, मो अकरम, फैयाज आलम, मो चांद, जावेद, परवेज, आजाद सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन