छह बज कर पांच मिनट पर फिर लगा झटका

Published at :28 Apr 2015 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
छह बज कर पांच मिनट पर फिर लगा झटका

सहरसा नगर: सोमवार की शाम छह बजकर पांच मिनट पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आये भूकंप के झटके ने जन सामान्य को हिला कर रख दिया है. भूकंप की आहट महसूस होते ही लोग सड़क पर दौड़ कर जमा हो गये. बाजार की मुख्य सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. […]

विज्ञापन
सहरसा नगर: सोमवार की शाम छह बजकर पांच मिनट पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आये भूकंप के झटके ने जन सामान्य को हिला कर रख दिया है. भूकंप की आहट महसूस होते ही लोग सड़क पर दौड़ कर जमा हो गये. बाजार की मुख्य सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. गाड़ियों में सवार लोग नीचे उतर खाली स्थान की तरफ भागने लगे. ज्ञात हो कि बीते 25 अप्रैल से लगातार विभिन्न तीव्रता में आ रहे झटके की वजह से बच्चों व बुजुर्गो को काफी दिक्कत हो रही है.
हेलो..हेलो..ठीक से आवाज नहीं आती : भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद लोग सीधे अपने परिजनों से संपर्क साधने की जुगत में लग जाते हैं. शहर के गंगजला चौक, शंकर चौक पर जमा सैकड़ों लोग अपने परिजनों को फोन कर रहे थे. अचानक फोन सेवा बाधित हो जाने के बाद लोग लगातार हेलो.हेलो करते दिखे.
शादी समारोह में भी परेशानी
भूकंप की वजह से सोमवार को आयोजित किये जाने वाले शादी समारोह भी प्रभावित हुए है. समारोह में दूर दराज के लोग घर छोड़ आने के लिए राजी नहीं हुए है. आयोजकों ने बताया कि व्यवस्था पूरी की गयी है, लेकिन अतिथि कम आ रहे है. ज्ञात हो कि भूकंप की वजह से लोग घरों में एक जगह एकत्र रहना चाह रहे है. इसके अलावा बड़े आयोजनो में भगदड़ की आशंका भी व्यक्त की जा रही है.
नंदू का छत हुआ क्षतिग्रस्त : सोमवार की शाम आये भूकंप के झटके में गंगजला चौक स्थित व्यवसायी नंदु का पूराना मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. मकान के बाहरी हिस्से में दरार आ गयी है. इधर भूकंप के कारण शहर के होटलों में लोगों ने रात गुजारनी छोड़ दी है. ज्ञात हो कि भूकंप में क्षतिग्रस्त होटलों में ठहरने के बजाय लोग सुरक्षित होटलों को अपना ठिकाना बना रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन