लड़कीवालों ने तोड़ा युवक का घर

Published at :21 Apr 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
लड़कीवालों ने तोड़ा युवक का घर

युवक के साथ भागी युवती, दो पक्षों में तनाव सतरकटैया (सहरसा) : शनिवार की देर रात एक लड़के के साथ लड़की के भागने का मामला गरमा गया. सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जम कर तकरार हुआ. लड़की पक्ष के लोगों ने रविवार की शाम बिहरा थाने में लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया […]

विज्ञापन
युवक के साथ भागी युवती, दो पक्षों में तनाव
सतरकटैया (सहरसा) : शनिवार की देर रात एक लड़के के साथ लड़की के भागने का मामला गरमा गया. सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जम कर तकरार हुआ. लड़की पक्ष के लोगों ने रविवार की शाम बिहरा थाने में लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया था. लड़की की बरामदगी में देर होने पर तनाव और गहरा गया.
इसके बाद सोमवार की सुबह उपद्रवियों ने लड़के के घर व दुकान में लूटपाट की. इतना ही नहीं लोगों ने युवक के घर को भी तोड़ दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन