लालू प्रसाद से डरते हैं नरेंद्र मोदी : तेजस्वी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 1:15 AM

विज्ञापन

सिमरी (सहरसा) : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सलखुआ स्थित महंत मिट्ठू दास उच्च विद्यालय में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे के युवा बेरोजगार हैं. आज डिग्री लेने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है. हम नौजवान से वादा करते हैं कि आपलोग मेरे हाथों को मजबूत करें, हम सभी को […]

विज्ञापन

सिमरी (सहरसा) : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सलखुआ स्थित महंत मिट्ठू दास उच्च विद्यालय में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे के युवा बेरोजगार हैं. आज डिग्री लेने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है. हम नौजवान से वादा करते हैं कि आपलोग मेरे हाथों को मजबूत करें, हम सभी को रोजगार दिलवायेंगे.

उन्होंने कहा कि राजद ने अब तक सांप्रदायिक शक्ति से समझौता नहीं किया. जब लालू यादव डरे और झुके नहीं तो उनके बेटे-बेटियों को फंसाया गया. नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा लालू से ही डरते हैं. लालू को मजबूत करने के लिए सरकार बदलनी होगी. आज के समय में मंदिर, मस्जिद, इमरान, पाकिस्तान का हल्ला किया जा रहा है. एक तरफ बाढ़ और सुखाड़ है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन