सुविधा नहीं, वसूली जारी, जाम और अव्यवस्था से कब मिलेगी राहत?
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 05 Jun 2026 5:16 PM
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में सुविधा के नाम पर राजस्व वसूली तो लगातार की जा रही है, लेकिन आम लोगों, ऑटो चालकों और फुटकर विक्रेताओं को आज तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
ऑटो स्टैंड नहीं, सड़क पर खड़े हो रहे हैं वाहन
सोनवर्षाराज. नगर पंचायत क्षेत्र में सुविधा के नाम पर राजस्व वसूली तो लगातार की जा रही है, लेकिन आम लोगों, ऑटो चालकों और फुटकर विक्रेताओं को आज तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी है. ऑटो चालकों से नियमित शुल्क वसूला जाता है, जबकि उनके लिए समुचित ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं है. मजबूरी में चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं, जिससे मुख्य मार्गों पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को राजस्व संग्रह के साथ-साथ जनसुविधाओं पर भी ध्यान देना चाहिए. ऑटो स्टैंड नहीं होने से यात्रियों और चालकों दोनों को परेशानी उठानी पड़ती है. सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से आवागमन प्रभावित होता है और जाम की समस्या बनी रहती है.फुटकर विक्रेताओं के लिए नहीं है वेंडिंग जोन
फुटकर विक्रेताओं के लिए कोई स्थायी हटिया या वेंडिंग जोन विकसित नहीं किया गया है. फल, फूल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें सड़क किनारे लगने से यातायात बाधित होता है और सड़कें संकरी हो जाती हैं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से नियमित वसूली तो की जाती है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलती हैं. इससे न केवल आम जनता परेशान है, बल्कि छोटे दुकानदारों और ठेला-खोमचा चलाने वाले परिवारों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है. कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आती है.नागरिकों ने की स्थायी समाधान की मांग
नगर क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ऑटो स्टैंड तथा फुटकर विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित हटिया और वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जाये, ताकि सड़क जाम की समस्या से राहत मिल सके. लोगों का कहना है कि सुविधा के नाम पर राजस्व वसूलने वाली नगर पंचायत आखिर कब तक नागरिकों, ऑटो चालकों और फुटकर विक्रेताओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखेगी और उन्हें इस अव्यवस्था से निजात कब मिलेगी. इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि ऑटो स्टैंड एवं वेंडिंग जोन के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि समस्या के शीघ्र समाधान के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










