दोनों रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन हो गया बाधित

Updated at : 11 Oct 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
दोनों रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन हो गया बाधित

सहरसा : सहरसा-मानसी और सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर देर शाम तक कई ट्रेनें प्रभावित रही. अमृतसर से सहरसा होकर बनमनखी जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन गुरुवार को सहरसा तक ही किया जायेगा. शुक्रवार को यह ट्रेन अमृतसर के लिए बनमनखी से नहीं खुलकर सहरसा जंक्शन से ही रवाना होगी. खबर लिखे जाने तक देर शाम […]

विज्ञापन

सहरसा : सहरसा-मानसी और सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर देर शाम तक कई ट्रेनें प्रभावित रही. अमृतसर से सहरसा होकर बनमनखी जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन गुरुवार को सहरसा तक ही किया जायेगा. शुक्रवार को यह ट्रेन अमृतसर के लिए बनमनखी से नहीं खुलकर सहरसा जंक्शन से ही रवाना होगी.

खबर लिखे जाने तक देर शाम जनसेवा एक्सप्रेस मानसी में ही खड़ी थी. वहीं समस्तीपुर से सहरसा आने वाली 75284 डीएमयू का परिचालन गुरूवार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन तक ही किया गया.
वहीं 75283 बनकर डीएमयू बनकर सिमरी बख्तियारपुर से समस्तीपुर के लिए अपने निर्धारित समय पर रवाना हुए. वहीं गुरूवार को पटना से सहरसा आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस देर शाम खगड़िया स्टेशन पर ही खड़ी थी. वहीं पाटलिपुत्र से सहरसा जाने वाली जनहित एक्सप्रेस बदला घाट स्टेशन पर खबर लिखे जाने तक खड़ी थी. बता दें कि इस दोनों ट्रेन का परिचालन विद्युत इंजन से किया जाता है. सहरसा मानसी विद्युत कनेक्शन काट देने के बाद दोनों ट्रेन घंटों खड़ी रही. वहीं यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
घटना की जानकारी मिली है जांच के आदेश दे दिये गये हैं. अधिकारियों की टीम मौके के लिए निकल चुकी है. हर तरीके से जांच होगी. मामले में गार्ड और चालक सहित संबंधित जो भी अधिकारी हैं, उनसे भी पूछताछ होगी. जो भी कर्मचारी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.
वीरेंद्र कुमार, सीनियर डीसीएम, समस्तीपुर डिविजन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन