तटबंध के अंदर गांवों में नाव ही आवागमन का सहारा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 7:12 AM

विज्ञापन

नवहट्टा : प्रखंड क्षेत्र के कोसी पूर्वी तटबंध के अंदर सात पंचायत के लोगों को आवागमन के लिए जून माह से अक्टूबर सितंबर तक नाव ही एकमात्र सहारा बनता है. सात पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आने से प्रभावित हैं. तटबंध के अंदर आयी बाढ़ में कई जगह मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

नवहट्टा : प्रखंड क्षेत्र के कोसी पूर्वी तटबंध के अंदर सात पंचायत के लोगों को आवागमन के लिए जून माह से अक्टूबर सितंबर तक नाव ही एकमात्र सहारा बनता है. सात पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आने से प्रभावित हैं.

तटबंध के अंदर आयी बाढ़ में कई जगह मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तो सात निश्चय योजना से बनी सड़क व मनरेगा योजना से बनी सड़क भी टूटकर ध्वस्त हो गयी. जहां लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना महसूस करना पड़ता है. जिस कारण छोटी-छोटी नाव की जरूरत तटबंध के अंदर गांव में भी पड़ने लगी है. यहां लोगों का आवागमन मात्र नाव के सहारे ही होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन