तटबंधों पर बनाये रखें नजर : मुख्यमंत्री

पूर्णिया : सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके पहले वे चूनापुर सैन्य हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:05 बजे पहुंचे. वहां से उन्होंने करीब 45 मिनट तक के हवाई सर्वेक्षण के पश्चात प्रमंडल के पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज जिलों […]
पूर्णिया : सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके पहले वे चूनापुर सैन्य हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:05 बजे पहुंचे. वहां से उन्होंने करीब 45 मिनट तक के हवाई सर्वेक्षण के पश्चात प्रमंडल के पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज जिलों के डीएम के साथ हावाई अड्डे के सभागार में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने जिलाधिकारियों को बाढ़ और विभिन्न नदियों के जल स्तर पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न तटबंधों पर लगातार नजर बनाये रखने और उसकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




