West Bengal Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव सिर्फ 2 चरणों में होंगे. चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को दिल्ली में इसका ऐलान किया. ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी 294 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गिनती यानी काउंटिंग एक साथ 4 मई को होगी. SIR और वोटिंग से जुड़ी खास बातें एसआईआर के दौरान फॉर्म-7 के जरिये 5.46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाये गये. फॉर्म-6 और फॉर्म 6-ए के जरिये 1.82 लाख से ज्यादा नये मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया. पहले चरण में इन जिलों में होगा चुनाव : पहले फेज में उत्तर बंगाल के सभी जिलों में वोटिंग होगी. इसमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान व बीरभूम शामिल है. दूसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव : दूसरे फेज़ का चुनाव बुधवार 29 अप्रैल को होगा. उस दिन कोलकाता, बर्दवान, नदिया, हुगली, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में वोटिंग होगी. 30 मार्च और 2 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना पहला फेज (152 सीटें) : पहले चरण की वोटिंग के लिए 30 मार्च को अधिसूचना जारी की जायेगी. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन का दौर शुरू हो जायेगा. उम्मीदवार 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 7 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. 9 अप्रैल तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे. दूसरा फेज (142 सीटें) : दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 2 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जायेगी. उम्मीदवार 9 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. 13 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे. बंगाल चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम कार्यक्रमपहला चरणदूसरा चरणकितनी सीटों पर होगी वोटिंग152142अधिसूचना जारी करने की तारीख30 मार्च 202602 अप्रैल 2026नामांकन की अंतिम तारीख06 अप्रैल 202609 अप्रैल 2026नामांकन पत्रों की जांच की तारीख07 अप्रैल 202610 अप्रैल 2026नाम वापस लेने की आखिरी तारीख09 अप्रैल 202613 अप्रैल 2026वोटिंग की तारीख23 अप्रैल 202629 अप्रैल 2026काउंटिंग की तारीख04 मई 202504 मई 2026चुनाव की प्रक्रिया हो जायेगी पूरी06 मई 202606 मई 2026 बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 80719 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में इस बार 80719 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. इसमें 19708 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में हैं और 61011 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में. प्रति बूथ पर औसत 798 वोटर मतदान करेंगे. बंगाल में 634 मॉडल मतदान केंद्र होंगे. महिलाओं के द्वारा मैनेज बूथ की संख्या 10361 और दिव्यांगों द्वारा मैनेज्ड बूथों की संख्या 74 होगी. चुनाव आयोग ने 100 फीसदी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराने की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान बंगाल चुनाव की घोषणा : एक नजर में विधानसभा की कुल सीटें294पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को152 सीटों परदूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को142 सीटमतदान केंद्रों की संख्या80719शहरी मतदान केंद्र19708ग्रामीण मतदान केंद्र61011औसत मतदाता798-950मॉडल मतदान केंद्र634महिलाओं संचालित मतदान केंद्र10361वेबकास्टिंग100 प्रतिशतदिव्यांग संचालित मतदान केंद्र74 शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला – ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग ने रविवार को नयी दिल्ली में पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है. किसी भी पात्र मतदाता को हटाया नहीं जाना चाहिए और किसी भी अपात्र मतदाता को शामिल नहीं किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल की इन 294 सीटों पर होगी वोटिंग, एक-एक सीट का नाम यहां देखें बंगाल में SIR और वोटर का विवरण एसआइआर के पहले मतदाताओं की संख्या7.66 करोड़मतदाता मसौदा सूची में मतदाताओं की संख्या7,08,16,630अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या6,44,52,609विचाराधीन श्रेणी में मतदाताओं की संख्या60,06,675पुरुष मतदाताओं की संख्या3.60 करोड़महिला मतदाताओं की संख्या3.44 करोड़थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या1,382फर्स्ट टाइम वोटर5.23 लाख20-29 वर्ष के वोटर1.31 करोड़85+ के वोटर3.79 लाख100+के वोटर6,653दिव्यांग वोटर4.16 लाख मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ को बधाई दी ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अच्छा काम करने के लिए बीएलओ को बधाई दी. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन अधिकारी हर 2 घंटे में मतदान प्रतिशत अपलोड करेंगे और चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान के आंकड़े अपलोड किये जायेंगे. 2021 में 8 चरणों में हुआ था वोट, बनी थी टीएमसी सरकार वर्ष 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणों में हुआ था. इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की लड़ाई हुई थी. मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मारी और लगातार तीसरी बार ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनी. पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनायी थी. भाजपा ने 77 सीटें जीतीं और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी. इसे भी पढ़ें बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया बंगाल में विचाराधीन वोटरों को लेकर सस्पेंस, जानें कहां तक पहुंचा है SIR का काम बंगाल चुनाव सिर्फ 2 राउंड में, ECI ने जारी किया शेड्यूल, देखें आपके जिले में कब मतदान बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?