ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर युवक की मौत

ट्रेन से कट कर युवक की मौत

विज्ञापन

6 घंटा तक रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा अज्ञात युवक का शव सौरबाजार . सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर बैजनाथपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम समपार फाटक संख्या 101 सी के पास एक अज्ञात युवक का शव पाया गया. आशंका है कि युवक की ट्रेन के चपेट में आने से या ट्रेन से गिरकर मौत हुई है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए जमा हो गयी. सुबह से लगभग 12 बजे दोपहर तक यानी 6 घंटा रेलवे जीआरपी और स्थानीय बैजनाथपुर थाना अपने-अपने क्षेत्राधिकार में नहीं होने का हवाला देते हुए शव को उठाने नहीं पहुंची. बाद में वरीय पदाधिकारी की पहल पर बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन अपने दल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए थाना परिसर में सुरक्षित रखा है. मालूम हो कि सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर सहरसा रेलवे स्टेशन और बैजनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच बराबर ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की मौतें हो रही है और इस तरह की घटना में रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती है कि घटना के बाद की कार्रवाई कोन करेगा. मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पायी है. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए थाना में रखा गया है. मृतक युवक श्यामले रंग का है और लाल रंग का जैकेट पहने हुए हैं. सर और शरीर के कई हिस्से में जख्म के निशान हैं.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन