तेज रफ्तार अनियंत्रित सीएनजी ऑटो के पलटने से वृद्धा की मौत

तेज रफ्तार अनियंत्रित सीएनजी ऑटो के पलटने से वृद्धा की मौत
कमलजड़ी गांव से लौट रही थी मधेपुरा जिले अंतर्गत ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र का झंझड़ी गांव दो घायलों का चल रहा इलाज पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत पस्तपार अरार मुख्य सड़क मार्ग स्थित एनएच 106 स्थित पामा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सीएनजी ऑटो के पलटने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी. जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शेष घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलजड़ी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां से सभी लोग सीएनजी ऑटो बीआर 43 पीए 0861 पर सवार होकर अपने घर मधेपुरा जिले अंतर्गत ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझड़ी गांव जा रहे थे. उसी दौरान उक्त ऑटो एन एच 106 होते हुए पस्तपार बाजार के रास्ते रैशना गांव जा रहा था. उसी दौरान मधेपुरा-ग्वालपाड़ा एनएच 106 स्थित पामा मोड़ के समीप ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस दुर्घटना में झंझड़ी गांव निवासी रामकृष्ण यादव की 75 वर्षीय पत्नी शोभा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं हादसे में घायल 60 वर्षीय राधा देवी और 8 वर्षीय जागृति कुमारी को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुअनि जितेन्द्र कुमार, पुअनि निर्मल गॉड तथा सअनि विकास सिंह मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में उपस्थित लोगों से विस्तृत जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लिया और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया. इस दौरान मृतक महिला के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ तौर पर इंकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




