भारत की जनगणना के प्रथम चरण के दायित्वों के संबंध में दी गयी विस्तृत जानकारी

Updated at : 14 Mar 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
भारत की जनगणना के प्रथम चरण के दायित्वों के संबंध में दी गयी विस्तृत जानकारी

भारत की जनगणना के प्रथम चरण के दायित्वों के संबंध में दी गयी विस्तृत जानकारी

विज्ञापन

कार्यों को पूर्ण तत्परता से निष्पादित करने का दिया निर्देश सहरसा . विकास भवन सभागार में शनिवार को भारत की जनगणना के प्रथम चरण के अपेक्षित कार्यों के सुचारू निर्वहन को लेकर जिला, चार्ज स्तर के अधिकारियों सहित अन्य शासकीय पदाधिकारियों के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. इस मौके पर सहायक निदेशक जनसंख्या निदेशालय राजेश कुमार ने बताया कि 2011 के बाद दस वर्षीय जनगणना का कार्य 2021 में किया जाना था. लेकिन कोविड महामारी के कारण यह कार्य नहीं किया जा सका.भारत की जनगणना के प्रथम चरण के तहत 17 अप्रैल से एक मई तक किया जाना निर्धारित है. जिसके तहत पहली बार परिवारों को एक सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से स्व गणना करने का ऑनलाइन विकल्प दिया गया है. अंतिम सबमिशन से पहले स्व गणना के माध्यम से दर्ज आंकड़ों की पर्यवेक्षकों द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान जांच की जायेगी. डिजिटल मकान सूचिकरण ब्लॉक दो मई से 31 मई तक निर्धारित है. जिसके तहत मकानों की डिजिटल गणना एक वेब एप्लीकेशन से की जायेगी. डिजिटल डाटा संग्रहण जनगणना 2027 में घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जायेगी व मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल मोड में डाटा संग्रहण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में संलग्न, प्रतिनियुक्त कर्मी डाटा संग्रहण के लिए अपने स्मार्टफोन के साथ भौगोलिक क्षेत्र के घरों में जायेंगे. इसके तहत पहली बार जातियों की जनगणना की जायेगी. पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल तकनीक के साथ जनगणना 2027 का कार्य पारदर्शी, तीव्र एवं सटीकता से निष्पादित किया जायेगा. जनगणना की प्रगति कार्यों का वास्तविक समय प्रबंधन एवं केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा किया जायेगा. प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु,नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, अपर समाहर्ता निशांत, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, सहायक निदेशक जनसंख्या निदेशालय राकेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण सत्र में वरीय उप समाहर्ता सिमरन कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी विशाल राघव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन