‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की इंट्री, गंजे सिर और काले कुर्ते में खौफनाक लुक वायरल

Updated:
विज्ञापन

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार का किरदार

Golmaal 5: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो गई है. खुद अजय देवगन ने इस बात की जानकारी अपने सोशल अकाउंट पर दी है. साथ ही एक सरप्राइज भी दिया है. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की भी इंट्री हुई है, वो भी खतरनाक विलेन के रूप में. जानिए फिल्म को लेकर पूरा डिटेल…

विज्ञापन

Golmaal 5: जब भी बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की बात होती है, तो गोलमाल फ्रेंचाइजी का नाम जरूर लिया जाता है. डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस सुपरहिट सीरीज का अगला पार्ट देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार इस इंतजार पर विराम लग गया है. दरअसल, रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह बता दिया कि गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इतना ही नहीं, इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री भी हुई है, जो काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

अक्षय कुमार का अलग अंदाज

फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. इस वीडियो में अक्षय कुमार का बिल्कुल अलग लुक देखने को मिल रहा है. इस बार वह कॉमेडी नहीं, बल्कि डरावने अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो में अक्षय कुमार गंजे सिर, लंबी दाढ़ी-मूंछ, गले में भारी मालाएं और काले कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं. उनका यह लुक किसी खतरनाक विलेन जैसा लग रहा है. वीडियो शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा कि रोहित शेट्टी का जन्मदिन इस बार खास होने वाला है और पुरानी टीम के साथ कुछ नए सदस्य भी फिल्म में शामिल हो रहे हैं.

पुरानी टीम की वापसी

‘गोलमाल 5’ को खास बनाने वाली बात यह भी है कि इस बार फ्रेंचाइजी के कई पुराने चेहरे फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं. वीडियो में अजय देवगन के अलावा तुषार कपूर, अरशद वारसी, तलपड़े और कुणाल खेमू भी नजर आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि पहले भाग में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले शरमन जोशी भी इस फिल्म में वापसी कर रहे हैं.

क्यों खास है यह फिल्म?

अजय देवगन और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन पर देखना हमेशा ही दर्शकों के लिए खास रहा है. इससे पहले दोनों सूर्यवंशी में साथ नजर आए थे. हालांकि, इस बार मामला थोड़ा अलग है. इस बार अक्षय कुमार कॉमेडी नहीं, बल्कि खलनायक के अंदाज में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी फैन ने ‘संजू बाबा’ को दिया सोने से लिपटा iPhone, गिफ्ट देखकर खिला चेहरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola