पाकिस्तानी फैन ने ‘संजू बाबा’ को दिया सोने से लिपटा iPhone, गिफ्ट देखकर खिला चेहरा
संजय दत्त और गोल्ड प्लेटेड Iphone
Sanjay Dutt: संजय दत्त को दुबई में एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने गोल्ड प्लेटेड iPhone 17 गिफ्ट किया. फोन पर उनके माता-पिता की तस्वीर भी लगी है. इन्फ्लुएंसर ने संजय दत्त की पत्नी के लिए भी ज्वैलरी सेट गिफ्ट की है. पढे़ं कौन है वह पाकिस्तानी फैंन?
Sanjay Dutt: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अपने दमदार किरदारों के साथ-साथ अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग के लिए भी जाने जाते हैं. भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. हाल ही में उन्हें अपने एक विदेशी फैन से ऐसा खास तोहफा मिला है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. संजय दत्त की मुलाकात दुबई में पाकिस्तान के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काशिफ जमीर से हुई. इसी दौरान फैन ने उन्हें खास तौर पर डिजाइन किया हुआ गोल्ड प्लेटेड एप्पल आईफोन 17 गिफ्ट किया.
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में संजय दत्त इस अनोखे गिफ्ट को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें काशिफ बॉक्स खोलकर फोन दिखाते हैं और संजय दत्त एक्साइटमेंट के साथ उसे देखते दिखाई दे रहे हैं.
फोन पर खास डिजाइन
इस फोन की खासियत सिर्फ सोने की परत ही नहीं है. इसमें संजय दत्त के साथ उनकी मां नरगिस और पिता सुनील दत्त की एक ग्रुप फोटो भी लगाई गई है. फोन पर ऊपर अंग्रेजी में ‘संजू बाबा’ लिखा है, जबकि नीचे ‘Love’ लिखा गया है. यह देखकर संजय दत्त मुस्कुराते नजर आते हैं और बाद में फोन को सामने मेज पर रख देते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ सेल्फी भी सामने आई हैं. इनमें से एक तस्वीर में फैन संजय दत्त के गाल पर किस करते हुए भी दिखाई देता है.
पत्नी के लिए भी दिया गिफ्ट
वायरल वीडियो में काशिफ जमीर बताते हैं कि यह फोन उन्होंने खासतौर पर संजय दत्त के लिए बनवाया है. इसके अलावा उन्होंने एक ज्वैलरी सेट भी गिफ्ट किया, जो संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त के लिए था.
यह भी पढे़ं: धुरंधर वाले रणवीर सिंह की ये फिल्म रही सुपरफ्लॉप, लागत भी नहीं निकाल पायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए