एक दर्जन घरों में हुई भीषण चोरी

Updated at : 14 Mar 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
एक दर्जन घरों में हुई भीषण चोरी

एक दर्जन घरों में हुई भीषण चोरी

विज्ञापन

पामा पंचायत स्थित कबैया बस्ती स्थित वार्ड 14 में शुक्रवार की रात हुई घटना पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत पामा पंचायत स्थित कबैया बस्ती स्थित वार्ड 14 में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने लगभग एक दर्जन घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना पाकर शनिवार की सुबह पस्तपार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. इस दौरान गृहस्वामी द्वारा पुलिस को मकई के खेत से चोरी गया बक्सा टूटे हुए स्थिति में दिखाया. घटित घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष को दिए आवेदन में पामा पंचायत स्थित कबैया बस्ती निवासी लालो शर्मा ने बताया है कि शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से बक्सा में रखा डेढ़ लाख नगदी, जेबरात की चोरी कर घर से पश्चिम मकई खेत में बक्सा तोड़ कर लें गया. उसी रात उसके अलावा उसी मुहल्ले के निवासी जानकी देवी, अल्का देवी, अनीता देवी, सोमनी देवी, सोमनी देवी, राबड़ी देवी, संटु शर्मा, सुधीर शर्मा, अनिला देवी, सुनील शर्मा, हीरा देवी, चंदुला देवी, आजाद कुमार के घरों का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस बाबत थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा प्राप्त आवेदन पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन