दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Delhi Rain Alert

मौसम का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI

Delhi Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने रविवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Delhi Rain Alert: आईएमडी ने दिल्ली में रविवार सुबह हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही गरज के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब, हरियाणा के ऊपर चक्रवाती गतिविधि विकसित हो गई है. इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने का भी अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई. इसके अलावा, दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने का भी अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम और लोधी रोड के मौसम निगरानी केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola