नदी में डूबने से युवक की मौत

नदी में डूबने से युवक की मौत
पुल के पिलर के हिस्से में बने चबूतरे पर बैठा हुआ था युवक. सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के सुगमा पुल स्थित तिलाबे नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड 13 निवासी श्रीकांत ठाकुर के पुत्र राणा कुमार के रूप में की गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड 13 निवासी श्रीकांत ठाकुर का पुत्र राणा कुमार शनिवार दोपहर नदी के दूसरे किनारे स्थित पुल के पिलर के हिस्से में बने चबूतरे पर बैठा हुआ था. कुछ देर बैठने के दौरान युवक अचानक से नदी में गिर गया. जिसके बाद युवक को नदी में गिरता देख नदी किनारे कपड़े की सफाई कर टेंट कर्मी द्वारा इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी गयी. जिसके बाद पुल व नदी किनारे लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय ग्रामीण गोताखोर के घंटों प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर घटना की सूचना बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




