कहीं आपके घर में भी तो नहीं बढ़ रही नेगेटिव एनर्जी? ये 5 संकेत बताते हैं सच्चाई

Updated at : 15 Mar 2026 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
signs indicating negative energy

घर पर निगेटिव एनर्जी होने के संकेत AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों का भी जिक्र मिलता है जो अगर आपको अपने घर पर दिखे, तो आपको इन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. घर पर घटने वाली ये घटनाएं बढ़ रही निगेटिव एनर्जी की तरफ इशारा करते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन हो, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना जीवन में परेशानियां भी लेकर आ सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों का भी जिक्र मिलता है जो हमें उस दिखते हैं, जब घर पर निगेटिव एनर्जी बढ़ रही होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब घर पर पॉजिटिव एनर्जी होती है तो सुख समृद्धि और शांति का माहौल देखने को मिलता है. वहीं, निगेटिव एनर्जी की वजह से घर का माहौल भारी और तनावपूर्ण महसूस होने लगता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपके घर पर निगेटिव एनर्जी काफी तेजी से बढ़ रही है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बार-बार चीजों का टूटना या फिर गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में बार-बार कांच के बर्तन, फोटो फ्रेम या फिर अन्य चीजें अचानक गिरकर टूटनी लगी हैं, तो यह एक बेहद ही अशुभ संकेत है. ऐसा होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि घर में एनर्जी का जो बैलेंस है वह बिलकुल ही ठीक नहीं है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो आपको घर की सफाई का ख्याल रखना चाहिए और साथ ही टूटी-फूटी बेकार की चीजों को घर के बाहर निकाल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर के बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बन सकती हैं दुर्भाग्य और परेशानियों की वजह

घर में लगातार झगड़े या स्ट्रेस होना

अगर फैमिली मेंबर्स के बीच बिना किसी बड़ी वजह के भी बार-बार झगड़े या फिर बहस होने लगे, माहौल पूरी तरह से स्ट्रेस से भरा हुआ हो जाए, तो यह भी घर पर निगेटिव एनर्जी के होने की तरफ इशारा करता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस जगह पॉजिटिव एनर्जी होती है, उस जगह पर शांति और आपसी समझ बनी रहती है.

पौधों का बार-बार सूख जाना

आपने अपने घर पर जिन पौधों को लगाया है उन्हें पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक ही माना जाता है. लेकिन अगर आपके घर पर मौजूद ये पौधे बार-बार सूखने लग जाएं, या फिर ठीक से ग्रो न करें, तो यह भी निगेटिव एनर्जी की तरफ ही इशारा करता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको इन पौधों की सही से देखभाल करना शुरू कर देना चाहिए ताकि ये फ्रेश और हेल्दी बने रहें.

यह भी पढ़ें: भोजन करते समय इन 4 बातों का रखें खास ख्याल, सही तरीका ला सकता है घर में सुख-समृद्धि

घर में बार-बार अजीब आवाजें आना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको अपने घर में अचानक अजीब-अजीब आवजें सुनाई देने लगे, जैसे दरवाजों का अपने आप बजना, चीजों का खड़कना या फिर बिना किसी वजह से आवाजें सुनाई देना, तो आपको इन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसा होना निगेटिव एनर्जी की तरफ इशारा करता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको घर की साफ-सफाई, पूजा-पाठ और पॉजिटिव माहौल का खास ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए.

हमेशा भारीपन या बेचैनी महसूस होना

कई बार ऐसा भी होता है कि जैसे ही आप अपने घर पर प्रवेश करते हैं आपका मन बेचैन हो जाता है या फिर एक अलग ही भारीपन महसूस होने लगता है. अगर बिना किसी वजह उदासी या फिर थकान महसूस हो, तो यह बताता है कि घर पर निगेटिव एनर्जी काफी ज्यादा बढ़ गयी है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने घर पर हर दिन धूप-दीया जलाना चाहिए। खिड़कियों को खोलकर फ्रेश ऑक्सीजन को अंदर आने देना चाहिए और साथ ही घर को जितना हो सके साफ-सुथरा रखने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर में इन पौधों को लगाने से आती है सुख-शांति और समृद्धि, जानें इन्हें लगाने की सही दिशा और जगह

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola