झारखंड में डी राजा का ‘हुंकार’: बोले- BJP से देश को मुक्त कराने का समय, आगामी चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Updated:
विज्ञापन
D Raja

सीपीआई नेता- डी राजा

D Raja: सीपीआई महासचिव डी. राजा ने झारखंड दौरे पर केंद्र की मोदी सरकार को ‘विनाशकारी’ बताते हुए कहा कि देश को भाजपा शासन से मुक्त कराने की जरूरत है. उन्होंने आगामी चुनावों में केरल, तमिलनाडु और बंगाल में भाजपा की हार का दावा किया है.

विज्ञापन

D Raja, रांची : सीपीआई के केंद्रीय महासचिव डी राजा इन दिनों झारखंड दौरे पर हैं. यहां उन्होंने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में ज्यादातर राज्यों में बीजेपी को हार मिलने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि देश को पहले ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, लेकिन अब देश को भाजपा शासन से मुक्त कराने की जरूरत है.

डी राजा आरोप- आम लोगों के बजाय कॉरपोरेट घरानों की रक्षा कर रही बीजेपी

डी राजा ने यहां तक कह दिया कि मोदी सरकार देश की सबसे विनाशकारी सरकारों में से एक है. उनका आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की साम्राज्यवादी ताकतों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी ताकतों के सामने झुकाव दिखाया है. डी. राजा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों के बजाय कॉरपोरेट घरानों के हितों की रक्षा कर रही है.

Also Read: 1200 साल पुराने हैं रुद्रपुर में मिले शिवलिंग, विश्व धरोहर में होंगे शामिल; प्रभात खबर की खबर का असर

चुनाव को लेकर भी भाजपा पर साधा निशाना

डी राजा ने आगामी चुनावों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग जब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, तब भी भाजपा को कई राज्यों में सफलता नहीं मिलेगी. उनका दावा है कि केरल में भाजपा की कोई मजबूत पकड़ नहीं है और वहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) फिर से सरकार बनायेगी.

डी राजा का आरोप- पैसे के दम पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में भाजपा

डी राजा ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा पैसे और प्रशासनिक ताकत का इस्तेमाल कर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन राज्य की जनता ऐसा नहीं होने देगी. उन्होंने पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल का भी जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में वाम दल अपनी ताकत फिर से खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं और आने वाले समय में एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेंगे.

Also Read: चाईबासा जेल गेट फायरिंग मामले में पलामू से सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola