जनसाधारण एक्स. में तड़पता रहा मरीज ढाई घंटा तक सोनबरसा में रोकी ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 7:07 AM
सहरसा : मानसी रेलखंड पर पिछले एक माह से चल रही घंटों विलंब से ट्रेनों की लापरवाही के मामले में रेल अधिकारी सतर्क नहीं हैं. बुधवार को आनंद विहार से सहरसा आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में एक मरीज की हालत बिगड़ गयी और वह दर्द से तड़पता रहा. लेकिन ढाई घंटे तक सोनबरसा कचहरी स्टेशन […]
सहरसा : मानसी रेलखंड पर पिछले एक माह से चल रही घंटों विलंब से ट्रेनों की लापरवाही के मामले में रेल अधिकारी सतर्क नहीं हैं. बुधवार को आनंद विहार से सहरसा आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में एक मरीज की हालत बिगड़ गयी और वह दर्द से तड़पता रहा. लेकिन ढाई घंटे तक सोनबरसा कचहरी स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस को लाइन नंबर दो पर खड़ी कर दी गयी. मरीज की स्थिति बिगड़ते देख यात्रियों ने उसे किराये का ऑटो कर सहरसा भेजा. जिसके बाद एसएम कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया. रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पैनल को तोड़ने की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










