दो घरों से जेवरात व अन्य सामान की चोरी
Updated at : 26 Mar 2019 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है. चोर व पुलिस के बीच लगातार लुकाछिपी का खेल जारी है. चोरों ने शिवपुरी निवासी प्रवीण झा व सहरसा बस्ती निवासी मो अब्दुल मोहिद के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित प्रवीण झा ने बताया कि वह सपरिवार […]
विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है. चोर व पुलिस के बीच लगातार लुकाछिपी का खेल जारी है. चोरों ने शिवपुरी निवासी प्रवीण झा व सहरसा बस्ती निवासी मो अब्दुल मोहिद के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित प्रवीण झा ने बताया कि वह सपरिवार 21 मार्च को अपने गांव सुपौल जिला के सलखुआ गया था. रविवार को वापस आने पर मुख्य द्वार बंद था.
गेट खोल कर अंदर प्रवेश किया तो कमरा का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज भी टूटा था. उन्होंने बताया कि खोजबीन में दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, कानबाली, नगद पांच हजार, साइकिल, सिलिंडर सहित अन्य सामान की चोरी कर ली.
सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष राजमणि सदल बल मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात की. इधर सहरसा बस्ती निवासी मो अब्दुल मोहिद के भाई मो तोहिद हुसैन ने बताया कि उसका भाई दुबई में है और उसकी पत्नी मायके गयी हुई है. रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मायके से उसकी पत्नी के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




