पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर दी पति की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 9:18 PM
मधेपुरा : ससुराल आये युवक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने पत्नी व सास को गिरफ्तार किया है. घटना रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित बेजु मंडल टोला की है. बुधवार की देर रात साेते वक्त पति की सर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. […]
मधेपुरा : ससुराल आये युवक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने पत्नी व सास को गिरफ्तार किया है. घटना रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित बेजु मंडल टोला की है. बुधवार की देर रात साेते वक्त पति की सर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक भागलपुर के इस्माइलपुर गांव निवासी बलवीर मंडल का पुत्र भवीषन मंडल (35) था. वह ससुराल आया था. उसकी शादी चार वर्ष पूर्व गंगापुर पंचायत के बैजू मंडल टोला निवासी स्वर्गीय विलास मंडल की पुत्री काजल कुमारी के साथ हुई थी. एक दिन पहले ही भवीषन ससुराल आया था. घटना की सूचना मिलते ही रतवारा ओपी अध्यक्ष रणवीर राउत पुलिस बल के साथ 12 बजे रात से ही घटनास्थल पर कैंप किये हुये हैं. घटना को लेकर मृतक के परिजन को सूचना दी गयी. गुरुवार की दोपहर को मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे.
मेरा बेटा ससुराल नहीं जाना चाहता था
मृतक के परिजनों ने हत्या को लेकर मृतक के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेम प्रसंग की वजह से मेरे पुत्र भवीषन की हत्या की गयी है. इस हत्या में मृतक की पत्नी और सास के अलावा प्रेमी का हाथ है. मेरा पुत्र ससुराल आना नहीं चाहता था. जबरदस्ती फोन कर के उसे हत्या करने की नियत से बुलाया गया था. वहीं परिजनों ने बताया कि यह लड़की अपने प्रेमी के साथ एक बार भाग भी चुकी है. जो एक महीने बाद वापस आयी थी. किसी तरह समझा बुझाकर मेरे पुत्र को लड़की रखने के लिए मना लिया गया था. जो उस प्रेमी को नागवार गुजरा.
तीन नामजद व चार अज्ञात पर प्राथमिकी
रतवारा ओपी अध्यक्ष रणवीर राउत ने बताया कि हत्या को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है. इस मामले में प्रेमी कृष्णा कुमार पिता शत्रुघ्न मंडल, मृतक की पत्नी काजल देवी व सास फोटो देवी सहित तीन चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. सास व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना को लेकर आसपास के गांव में आक्रोश व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










