ePaper

दो नाबालिग सहेलियों के नाम से अश्लील गाना बना यूट्यूब पर किया अपलोड और फिर...

Updated at : 23 Sep 2018 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
दो नाबालिग सहेलियों के नाम से अश्लील गाना बना यूट्यूब पर किया अपलोड और फिर...

सहरसा (सोनवर्षाराज) : बिहारमें सहरसाकेसोनवर्षाराज में बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा पंचायत की दो नाबालिग सहेलियों के नाम से बनाया गया अश्लील गाना यूट्यूब पर अपलोड किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. दोनों सहेलियों ने बसनही थाना में आवेदन दिया है. बसनही थाना पुलिस ने गाना बना कर यूट्यूब पर अपलोड करने वाले […]

विज्ञापन

सहरसा (सोनवर्षाराज) : बिहारमें सहरसाकेसोनवर्षाराज में बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा पंचायत की दो नाबालिग सहेलियों के नाम से बनाया गया अश्लील गाना यूट्यूब पर अपलोड किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. दोनों सहेलियों ने बसनही थाना में आवेदन दिया है. बसनही थाना पुलिस ने गाना बना कर यूट्यूब पर अपलोड करने वाले आरोपित अतलखा निवासी अवध यादव के पुत्र दिलखुश कुमार उर्फ दीवाना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी है.

अतलखा पंचायत की दो सहेलियां (14 वर्षीय) हैं. वह ट्यूशन पढ़ने के लिए साथ-साथ अतलखा जाती हैं. इन्हीं दोनों सहेलियों के नाम से अतलखा गांव निवासी दिलखुश कुमार ने एक अश्लील गाना डीसीएन म्यूजिक मुरलीगंज मधेपुर से रिकॉर्डिंग करा कर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया. गाना वायरल होते ही दोनों लड़कियों का पढ़ाई को लेकर घर से बाहर निकलना बंद हो गया तथा आमलोगों सहित ग्रामीणों में आरोपित युवक के विरुद्ध आक्रोश चरम पर पहुंच गया.

आवेदन मिलते ही बसनही थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने रविवार को अतलखा पहुंच आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. वहीं थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन