घर में मचा कोहराम

Published at :16 Oct 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
घर में मचा कोहराम

सासाराम नगर : चंवर तकिया स्थित लालचंद के घर जैसे ही शव बरामद होने की सूचना मिली कोहराम मच गया. बच्चे की मां रीता देवी पछाड़ खा कर गिर पड़ी. अभी तक तो मां को जानकारी दी गयी थी कि अमन घर से भाग दोस्तों के संग घूमने निकल गया है. पता चल गया है […]

विज्ञापन

सासाराम नगर : चंवर तकिया स्थित लालचंद के घर जैसे ही शव बरामद होने की सूचना मिली कोहराम मच गया. बच्चे की मां रीता देवी पछाड़ खा कर गिर पड़ी. अभी तक तो मां को जानकारी दी गयी थी कि अमन घर से भाग दोस्तों के संग घूमने निकल गया है. पता चल गया है उसको लाया जा रहा है. मगर जैसे ही जानकारी हुई कि नहर से अमन का शव बरामद हो गया है.

मां के सब्र का बांध टूट गया. मां के चीत्कार से सबका कलेजा दहल उठा. लालचंद को चार बेटे हैं. अमन सबसे छोटा बेटा था. बेटी नहीं होने से रीता देवी अमन को बेटी से संबोधित करती थी. तीनों बड़े भाई पिता व दादा का दुलारा था. हमेशा नाज नखरों में रहता था. बस मां का एक ही रट था. मेरा बेटा नहर पर कैसे चला गया. मुझ से बिना पूछे तो कहीं जाता नहीं था. आज कहां चला गया. सबके बच्चे दिख रहे हैं. मेरा लाल कहां चला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन