प्यारा सजा है दरबार भवानी...

Published at :10 Oct 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
प्यारा सजा है दरबार भवानी...

दुर्गापूजा. महाअष्टमी को पंडालों में दिन भर रही भक्तों की चहल-पहल गोदभराई रस्म के लिए पंडालों में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़ सासाराम शहर : नवरात्र के महाअष्टमी को पंडालों में दिन भर भक्तों की चहल-पहल बनी रही. सुबह से ही शहर के पूजा पंडालों में गोदभराई की रस्म को लेकर महिला श्रद्धालुओं की जुटी […]

विज्ञापन

दुर्गापूजा. महाअष्टमी को पंडालों में दिन भर रही भक्तों की चहल-पहल

गोदभराई रस्म के लिए पंडालों में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
सासाराम शहर : नवरात्र के महाअष्टमी को पंडालों में दिन भर भक्तों की चहल-पहल बनी रही. सुबह से ही शहर के पूजा पंडालों में गोदभराई की रस्म को लेकर महिला श्रद्धालुओं की जुटी रही. मां शेरावाली के दर्शन पूजन के बाद महिला भक्तों ने मां को खोंइचा देकर गोदभराई की रस्म पूरी की. इस दौरान भक्तों ने प्यार सजा है दरबार भवानी, शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये सहित मां के कई भजनों को गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े होकर श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना किया. गोदभराई की रस्म के बाद श्रद्धालुओं ने जगत जननी मां भगवती से सुखद व समृद्ध जीवन की कामना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन