पूजा पंडालों में गूंजे माता के जयघोष

इन्द्रपुरी रोहतास : सुजानपुर, नारायणपुर, बड़ीहां, वस्तीपुर, पाण्डेयपुर सहित 21 गांवों में बने पूजा पंडालों में शनिवार को पंडित व अाचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का पट खुलते ही माहौल भक्तिमय हो गया. पूजा पंडाल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इस मौके पर आचार्य दीपक मिश्रा, […]
इन्द्रपुरी रोहतास : सुजानपुर, नारायणपुर, बड़ीहां, वस्तीपुर, पाण्डेयपुर सहित 21 गांवों में बने पूजा पंडालों में शनिवार को पंडित व अाचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का पट खुलते ही माहौल भक्तिमय हो गया. पूजा पंडाल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इस मौके पर आचार्य दीपक मिश्रा, पंडित सियाशरण महाराज ने कहा कि माता माहामाया ममतामयी हैं. इनका वास कण-कण व हर भक्तों की आत्मा में होता है. जो भक्त माता का ध्यान करता है, उसकी हर मनोकामना मां दुर्गा पूर्ण करती हैं. इस मौके पर पूजा पंडाल कमिटी के अध्यक्ष सूर्यनाथ पाण्डेय, उपाध्यक्ष शिवजन्म सिंह व अशोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










