युवाओं ने पकड़ी शराब के साथ बाइक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम ऑफिस : पुलिस प्रशासन व एक्साइज का काम अब आम युवा भी कर रहे हैं. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़ैयाबाग में प्रखंड प्रमुख राम कुमारी देवी की पहल पर गठित युवा टीम ने गुरुवार को शराब कारोबारी को शराब पहुंचाने आये तस्कर की बाइक सहित 25 लीटर शराब जब्त किया. वहीं तस्कर भागने में […]
विज्ञापन
सासाराम ऑफिस : पुलिस प्रशासन व एक्साइज का काम अब आम युवा भी कर रहे हैं. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़ैयाबाग में प्रखंड प्रमुख राम कुमारी देवी की पहल पर गठित युवा टीम ने गुरुवार को शराब कारोबारी को शराब पहुंचाने आये तस्कर की बाइक सहित 25 लीटर शराब जब्त किया. वहीं तस्कर भागने में सफल हो गया.
इस संबंध में प्रखंड प्रमुख ने बताया कि शराब बंदी होने के बाद बढ़ैयाबाग में शराब को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया था. टीम के तत्परता के कारण ही 25 लीटर महुआ शराब बरामद हो पाया है. बरामद महुआ शराब व पल्सर बाइक को आबकारी के हवाले कर दिया गया है. पकड़े गये युवा में नरेन्द्र कुमार, राजू चौधरी, रोहित कुमार, मुरली कोल, जुगनू कुमार, राकेश कुमार, अजय सिंह, शिव नारायण चौधरी, दिसंबर कुमार आदि युवा शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










