खेल से उभरती हैं प्रतिभाएं: रवि शरण

Published at :06 Oct 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से उभरती हैं प्रतिभाएं: रवि शरण

वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू बालिका वर्ग में फाइनल में पहुंचा रोहतास महिला कॉलेज डेहरी कार्यालय : खेल से छात्रों की प्रतिभा उभरती है. पढ़ाई के साथ साथ खेलना बहुत जरूरी है. उक्त बातें जवाहर लाल नेहरू कॉलेज मनौरना के प्राचार्य रवि शरण ने डालमियानगर स्थित बंगाली क्लब में आयोजित वीर कुंवर सिंह […]

विज्ञापन
वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
बालिका वर्ग में फाइनल में पहुंचा रोहतास महिला कॉलेज
डेहरी कार्यालय : खेल से छात्रों की प्रतिभा उभरती है. पढ़ाई के साथ साथ खेलना बहुत जरूरी है. उक्त बातें जवाहर लाल नेहरू कॉलेज मनौरना के प्राचार्य रवि शरण ने डालमियानगर स्थित बंगाली क्लब में आयोजित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंटन का उद्घाटन करते हुए कहीं. उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल प्रेमी छात्रों का उत्साह बढ़ता है. मौके पर प्रो अनिरूद्ध कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से स्वस्थ्य शरीर व कुशाग्र बुद्धि के साथ जीवन में आगे बढ़ने का सलाह दिया.
उद्घाटन समारोह में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो परमानंद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सत्येंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. विश्वविद्यालय के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन जवाहरलाल नेहरू कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया है. दो दिनों तक चलनेवाले उक्त आयोजन में एनवी कॉलेज बक्सर, रोहतास महिला कॉलेज सासाराम, जेएलएन कॉलेज डेहरी, आरएस कॉलेज तिलौथू व एसवीपी कॉलेज भभुआ की बालिका टीम हिस्सा ले रही है. बालक वर्ग में एमवी कॉलेज बक्सर, जेएलएन कॉलेज डेहरी ऑन सोन, एसवीपी कॉलेज भभुआ, एचडी जैन कॉलेज आरा व जेजे कॉलेज आरा के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.
बुधवार को हुए मैचों की समाप्ति के बाद महिला वर्ग में फाइनल में रोहतास महिला कॉलेज सासाराम व एमवी कॉलेज बक्सर की टीम पहुंची. उक्त दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच गुरुवार को खेला जायेगा. पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल ग्रुप में आरकेएस कॉलेज डालयिमानगर व एचडी जैन कॉलेज आरा व दूसरे ग्रुप में जेएलएन कॉलेज डेहरी व एसवीपी कॉलेज भभुआ के बीच मुकाबला हाेगा. मैच के दौरान अंपायर के रूप में आनंद मौर्या व निशांत कुमार व मैच रेफरी के रूप में इंद्र कुमार बाघा का कार्य काफी सराहनीय रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन