27 सत्याग्रहियों को मिली जमानत

Published at :02 Oct 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
27 सत्याग्रहियों को मिली जमानत

सासाराम : जुलाई व अगस्त माह में कोचस में धरना देने वाले 27 सत्याग्रहियों को शनिवार को न्यायालय से जमानत मिल गयी. न्यायालय ने कोचस थाना कांड संख्या 109/16 व 127/16 में जमानत दी है. जनता विकास शिविर अभियान के संस्थापक प्रो अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि अपनी करनी को छुपाने व हमलोगों की […]

विज्ञापन

सासाराम : जुलाई व अगस्त माह में कोचस में धरना देने वाले 27 सत्याग्रहियों को शनिवार को न्यायालय से जमानत मिल गयी. न्यायालय ने कोचस थाना कांड संख्या 109/16 व 127/16 में जमानत दी है. जनता विकास शिविर अभियान के संस्थापक प्रो अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि अपनी करनी को छुपाने व हमलोगों की आवाज को दबाने के लिए कोचस के बीडीओ सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण धरना-सत्याग्रह करने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. हम नगर पंचायत में घोटालों को लेकर आंदोलन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि कुछ जिला स्तरीय वरीय अधिकारी व भ्रष्ट नेता भी ऐसे कारनामों को संरक्षण दे रहे हैं. लेकिन, न्यायालय पर हमें पूरा भरोसा था और है. हम आगे भी इसकी लड़ाई लड़ते रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन