नांद पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में

Published at :13 Sep 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
नांद पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में

शिवसागर. नांद पंचायत के दर्जनों गांव इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं. किसानों का कहना है कि जोरदार बारिश व नहरों में पानी आने के कारण खेतों में पानी लगने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. कोई नांद गांव के किसान जगदीश सिंह लल्लू सिंह का कहना है कि इस वर्ष समय से […]

विज्ञापन
शिवसागर. नांद पंचायत के दर्जनों गांव इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं. किसानों का कहना है कि जोरदार बारिश व नहरों में पानी आने के कारण खेतों में पानी लगने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. कोई नांद गांव के किसान जगदीश सिंह लल्लू सिंह का कहना है कि इस वर्ष समय से बारिश होने से हम सभी किसानों तो खुश थे. नाथ पंचायत के मुखिया कमलेश कुमार उरफ झुन्ना सिंह बताते हैं कि बारिश तो इस वक्त हो ही रही है, लेकिन नहर में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है. पोखरा वह सड़कों पर जबर्दस्त पानी लगने से लोग परेशान है.
उन्होंने कहा कि किसान नहरों में पानी को प्रशासन से बंद कराने की मांग कर रही है, ताकि नांद पंचायत के दर्जनों गांव के किसानों की फसल को बचाया जा सके, ताकि किसान अपने धानों को सिंचित करने को लगे हुए हैं. किसान सोमारू साह, ललन सिंह, कन्हैया राम, जगदीश पासवान, ललन पासवान, रिंकू यादव, अमरेश पासवान आदि किसानों ने नहर रोकी पानी कम कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन