हेरोइन तस्कर को पकड़ लोगों ने पुलिस के हवाले

Published at :08 Sep 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
हेरोइन तस्कर को पकड़ लोगों ने पुलिस के हवाले

सासाराम (नगर) : शहर के बौलीया रोड में एक हेरोइन तस्कर को पकड़ कर स्थानीय लोग मार पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार तस्कर विगत एक वर्ष से हेरोइन की खेप पहुंचाता था. मुहल्ले के लोगो को इसकी भनक थी. बुधवार की शाम एक युवक संदिग्ध स्थिति में देख उसे रूकने […]

विज्ञापन
सासाराम (नगर) : शहर के बौलीया रोड में एक हेरोइन तस्कर को पकड़ कर स्थानीय लोग मार पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार तस्कर विगत एक वर्ष से हेरोइन की खेप पहुंचाता था. मुहल्ले के लोगो को इसकी भनक थी. बुधवार की शाम एक युवक संदिग्ध स्थिति में देख उसे रूकने का इसारा किया गया, लोगो पर नजर पड़ते ही वह भागने लगा.
कुछ युवक उसे दौड़ा कर पकड़ लिये़ सर्च करने पर उसके पैकेट से हेरोइन की पुड़िया बरामद हुआ़ लोग उसे मार पीट कर पुलिस के हवाले कर दिये. नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि बौलीया रौड में स्थानीय लोग एक हेरोइन तस्कर को पकड़ कर पुलिस को सौंपे है. उसके पास हेरोइन की पुड़िया बरामद हुई है. तस्कर गढ़वा के नगवा टोली वार्ड नंबर चार का निवासी राहुल कुमार है. तस्कर से पूछताछ की जा रही है. वह शहर में किसे हेरोइन देने के लिए आया था. इसका खुलासा हो जायेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके साथ एक महिला भी थी जो भाग निकली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन