टीकाकरण में शहर के नूरनगंज, जक्खी शहीद व शाहजलाल पीर क्षेत्रों में होगी विशेष नजर

Published at :03 Aug 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
टीकाकरण में शहर के नूरनगंज, जक्खी शहीद व शाहजलाल पीर क्षेत्रों में होगी विशेष नजर

सासाराम : सदर अस्पताल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ डी नारायण ने की. बैठक में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले माह के एएनएम के कार्य पर चर्चा की गयी़ सुचारू रूप से टीकाकरण करने के लिए सभी एएनएम को 15 दिनों के […]

विज्ञापन

सासाराम : सदर अस्पताल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ डी नारायण ने की. बैठक में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले माह के एएनएम के कार्य पर चर्चा की गयी़ सुचारू रूप से टीकाकरण करने के लिए सभी एएनएम को 15 दिनों के अंतर पर टीकाकरण डाटा जांच कर कार्यालय में जामा करने का निर्देश दिया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बताया कि सभी एएनएम को अपने पोषाक में ही कार्य करने का निर्देश दिया गया है. शहर के नूरनगंज, जक्खी शहीद, शाहजलाल पीर आदि क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा.

इसके कुछ क्षेत्र में टीकाकरण संतोषजनक नहीं हुआ है. इसके लिए छह अगस्त को विशेष बैठक कर प्लान बनाया जायेगा. इसमें ज्यादा मात्रा में टीकाकरण हो सके. इधर, शहर के सभी 40 वार्डों के आशा कार्यकर्ताओं का पिछले महीने का कार्यों पर समीक्षात्मक बैठक हुई और उन के कार्यों पर चर्चा की गयी. मौके पर बीएचएम कौशलेंद्र शर्मा यूनिसेफ के दिवाकर पाठक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन