बिहार : महिला ने नवजात शिशु को तीन लाख में बेचा, बाद में बदल गया मन...

Published at :29 Jul 2016 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : महिला ने नवजात शिशु को तीन लाख में बेचा, बाद में बदल गया मन...

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले में एक महिला और दो अन्य को उसके चार माह के बेटे को तीन लाख रुपये में कथित तौर पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शहर पुलिस थाना के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि भारतीगंज इलाके की निवासी सुनीता देवी ने कल अपने चार माह […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले में एक महिला और दो अन्य को उसके चार माह के बेटे को तीन लाख रुपये में कथित तौर पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शहर पुलिस थाना के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि भारतीगंज इलाके की निवासी सुनीता देवी ने कल अपने चार माह के पुत्र को गाजियाबाद निवासी प्रिया पांडे को तीन लाख रुपये में बेच दिया. बाद में उसका मन बदल गया और उसने प्रिया से अपना बेटा वापस मांगा.

महिला मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

प्रिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सुनीता तथा यह सौदा कराने वाली तारामणि देवी को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. कुमार ने बताया कि प्रिया को गैर कानूनी कृत्य में मदद करने तथा अपनी योजना के नाकाम रहने पर ही पुलिस के पास आने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है.

चार माह का था बच्चा

बताया जा रहा है कि बच्चा मात्र चार महीने का था. महिला ने पैसे के लालच में बच्चे का पहले सौदा किया और बेच दिया. बाद में उसकी ममता जागी या मन बदल गया. उसके बाद उसने बच्चे को वापस मांगा. इस पूरे कृत्य को कानून ने मानव तस्करी मानते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन