नहीं रहे पूर्व मंत्री कांति सिंह के पति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

कोचस. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह राजद नेता कांती सिंह के पति केशव प्रसाद सिंह का निधन एम्स में इलाज के दौरान हो गया. खबर जैसे ही गुरुवार को उनके पैतृक गांव ओझवलियां पहुंची गांव में सन्नाटा पसर गया. इस विषय में रौशन सिंह व हरिहर सिंह ने बताया कि केशव जी बचपन से ही […]
विज्ञापन
कोचस. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह राजद नेता कांती सिंह के पति केशव प्रसाद सिंह का निधन एम्स में इलाज के दौरान हो गया. खबर जैसे ही गुरुवार को उनके पैतृक गांव ओझवलियां पहुंची गांव में सन्नाटा पसर गया. इस विषय में रौशन सिंह व हरिहर सिंह ने बताया कि केशव जी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे.
वह 1960 में कोचस उच्च विद्यालय से मैट्रिक पास की थी और इंटर में एसपी जैन काॅलेज, आरा में नामांकन लिया़ परंतु, उसी समय पॉलिटेक्निक का परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रांची में नामांकन कराया. 1963 में पाॅलिटेक्निक का कोर्स पूरा करने के बाद गोरौल प्रखंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन किया. साथ ही बरेहट व साहेबगंज में इसी पद पर कार्य किये. उसी समय साहेबगंज नौकरी के दौरान उसी ब्लाक में तैनात एसडीओ के पद पर उनके ससुर भी आसीन थे.
जहां केशव जी के कुशाग्रता को देख एसडीओ साहब ने अपने बेटी से शादी करा दी़ बाद में बिहार के तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री रामलखन सिंह यादव के यहां राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव छात्र नेता के रूप में चर्चित थे जहां लालू जी और केशव जी संपर्क आये. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी ने केशव प्रसाद सिंह को पीरो से विधान सभा चुनाव लड़ाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










