डेहरी में बांका के युवक से एक लाख 10 हजार की लूट

रोहतास : जिले के डेहरी शहर स्थित मुख्य सड़क पाली रोड से बुधवार को दिनदहाड़े एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अकाउंटेंट से अपराधियों ने एक लाख 10 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया. संजय होटल के समीप हुई घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत है. घटना के बाद शहर के मुख्य स्थलों पर पुलिस […]
रोहतास : जिले के डेहरी शहर स्थित मुख्य सड़क पाली रोड से बुधवार को दिनदहाड़े एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अकाउंटेंट से अपराधियों ने एक लाख 10 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया. संजय होटल के समीप हुई घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत है. घटना के बाद शहर के मुख्य स्थलों पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. लेकिन, कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांका जिले के रजौना थाना अंतर्गत मोहना गांव के रहनेवाले गौतम शर्मा रौनक इपीसी इंटरनेशनल लिमिटेड में अकाउंटेंट के पद पर काम करते हैं. वह इसी शहर में अपना डेरा भी रखे हैं. घटना के बाद श्री शर्मा द्वारा नगर थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उनकी कंपनी एनटीपीसी कंपनी के लिए यहां काम करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










