Flipkart SASA LELE Sale में हर घंटे मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स, जानिए कब से हो रहा शुरू

फ्लिपकार्ट SASA LELE सेल
Flipkart पर अगले हफ्ते से SASA LELE Sale 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी. SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और UPI ऑफर्स के साथ ग्राहकों को कई लिमिटेड-टाइम डील्स का भी फायदा मिलेगा.
अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है. क्योंकि, Flipkart ने अपनी आने वाली समर सेल SASA LELE 2026 की तारीखों और ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि यह सेल 9 मई 2026 से शुरू होने वाली है, जबकि Plus और Black मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 8 मई से ही एक्सेस मिल जाएगा. इस सेल में सिर्फ फैशन प्रॉडक्ट्स पर ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन से लेकर लेटेस्ट गैजेट्स, होम अप्लायंसेज और भी कई प्रॉडक्ट्स पर भारी छूट मिलने वाली है. आइए जानते हैं सेल में क्या-क्या मिलेंगे ऑफर्स.
बैंक ऑफर्स में मिलेगा खास डिस्काउंट
Flipkart की इस समर सेल में SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए खास ऑफर रखा गया है. ग्राहकों को SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जो EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिस्काउंट की अधिकतम लिमिट का खुलासा नहीं किया है.
इसके अलावा, Flipkart Black मेंबर्स को 15% तक का बैंक डिस्काउंट और कई एक्सक्लूसिव डील्स का फायदा मिलेगा, जिससे उनकी शॉपिंग और भी किफायती बन सकती है.
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेगी तगड़ी डील्स
सेल के दौरान कई प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर बड़े ऑफर्स देखने को मिलेंगे, जिसमें-
- iPhone 17
- Samsung Galaxy S25
- Asus ExpertBook P1
- 55-इंच 4K टीवी
- 1.5 टन AC शामिल हैं.
हालांकि, इन प्रोडक्ट्स पर क्या और कितने तक का डिस्काउंट और ऑफर मिलेगा, इसकी जानकारी अभी रिवील नहीं की गई है.
फैशन से लेकर किचन तक भारी छूट
Flipkart इस सेल में अलग-अलग कैटेगरी में भी बड़े डिस्काउंट दे रहा है. ऐसे में-
- समर एसेंशियल्स पर 85% तक छूट
- कुकवेयर पर 70% तक छूट
- फूड आइटम्स पर 65% तक छूट
- Puma और Adidas जैसे ब्रांड्स पर कम से कम 65% ऑफ
- नॉइज-कैंसलिंग TWS और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स मिलेंगे.
टाइम-बेस्ड डील्स का मिलेगा फायदा
Flipkart इस बार कई लिमिटेड टाइम ऑफर्स भी ला रहा है. जैसे कि-
- Double Dhamaka डील्स (रोजाना अपडेट)
- Brand Hours (शाम 7 से 11 बजे तक)
- Double Discounts (12–1 AM, 12–1 PM, 6–7 PM, 9–10 PM)
- Rush Hour (हर 12 घंटे में नई डील)
- Double Flash Hour (10–11 AM, 3–4 PM)
- Tick Tock Deals (हर घंटे नई डील)
यानी पूरे दिन अलग-अलग समय पर नए ऑफर्स मिलते रहेंगे.
UPI और स्पेशल ऑफर्स
₹3000 या उससे ज्यादा के ऑर्डर पर UPI पेमेंट करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही कुछ ब्रांड्स के साथ खास पार्टनरशिप ऑफर्स भी शामिल हैं. जैसे कि MotoBook 60 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹48,440, MotoBook 60 Pro की शुरुआती कीमत ₹55,090, Cult Volt गन मसाजर की शुरुआती कीमत ₹1,999 और फुट मसाजर की शुरुआती कीमत ₹4,999 रहेगी.
यह भी पढ़ें: ₹9,000 सस्ता मिल रहा सैमसंग का यह नया फोन, अमेजन की यह डील अभी कर लें सील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










