बिहार में शौचालय निर्माण के लिये महिला ने गिरवी रखा मंगलसूत्र

Published at :17 Jul 2016 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शौचालय निर्माण के लिये महिला ने गिरवी रखा मंगलसूत्र

सासाराम (रोहतास) : बिहार की एक महिला ने शौचालयनिर्माण के लिये अपने गहनों को गिरवी रखकर बाकी महिलाओं के सामने मिसाल पेश की है. जानकारी के मुताबिक यह कदम उठाया है जिले के विक्रमगंज के बारहखना गांव की रहने वाले एक महिला ने. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का नाम फुलकुमारी है. वह पैसे के […]

विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : बिहार की एक महिला ने शौचालयनिर्माण के लिये अपने गहनों को गिरवी रखकर बाकी महिलाओं के सामने मिसाल पेश की है. जानकारी के मुताबिक यह कदम उठाया है जिले के विक्रमगंज के बारहखना गांव की रहने वाले एक महिला ने. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का नाम फुलकुमारी है. वह पैसे के अभाव में बहुत दिनों से शौचालय नहीं बनवा पा रही थी. महिला ने कई बार संझौली प्रखंड के अधिकारियों से गुहार भी लगायी. किसी ने उसकी मदद नहीं की. आखिरकार तंग आकर फुलकुमारी ने शौचालयनिर्माण के लिये मंगलसूत्र सहित अपने बाकी गहने गिरवी रख दिये.

गहनों से मिले मात्र नौ हजार रुपये

फुलकुमारी को गहने गिरवी रखने के बाद भी उसे मात्र 9 हजार रुपये मिले हैं. फुलकुमारी का कहना है कि बाकी पैसे वह मजदूरी करके इकट्ठा कर लेगी लेकिन शौचालय जरूर बनवायेगी. फुलकुमारी के मुताबिक उसके सास-ससुर ने पहले तो गहने गिरवी रखने से रोका लेकिन बाद में वह भी राजी हो गये. फुलकुमारी का कहना है कि इन गहनों का कोई मूल्य नहीं है. इज्जत सबसे बड़ी चीज है और शौचालय इसके लिये जरूरी है. उसने कहा कि वह बाद में पैसे चुकाकर अपने गहने छुड़ा लेगी.

फुलकुमारी की पहल के बाद जागा प्रशासन

फुलकुमारी द्वारा उठाया गया यह कदम प्रखंड और अनुमंडल में चर्चा का विषय बना हुआ है. अनुमंडल पदाधिकारी ने फुलकुमारी की सराहना करते हुए कहा है कि फुलकुमारी को सम्मानित किया जायेगा. फुलकुमारी ने बाकी महिलाओं के सामने एक नजीर पेश किया है. बताया जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले फुलकुमारी का शौचालय बन जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन