चुनावी रंजिश में एक की गोली मार हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

खेत में पटवन के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम विरोध में ग्रामीणों ने की सड़क जाम पत्नी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज बिक्रमगंज : बरुणा गांव के बधार में मंगलवार की रात एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. हत्या की घटना का कारण पंचायत […]
विज्ञापन
खेत में पटवन के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
विरोध में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
पत्नी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिक्रमगंज : बरुणा गांव के बधार में मंगलवार की रात एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. हत्या की घटना का कारण पंचायत चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बरुणा निवासी वेंकटेश सिंह यादव (45) मंगलवार की रात अपने खेत में पटवन करने के लिए बधार में गये थे. वहां कुछ लोग पहुंचे और उनको गोली मार दी. जिससे उनकी मौत खेत में ही हो गयी़
उनको खाना पहुंचा कर आ रहे बेटे विनय ने जब गोली की आवाज सुनी, तो वह भाग कर वहां पहुंचा, तो देखा की उसके पिता का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा हुआ है. इसकी खबर गांव में पहुंची़ साथ ही गांव के लोगों ने पुलिस की जानकारी दी़
पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन करना चाही. लेकिन, ग्रामीणों के तेवर को देख शव को अपने कब्जे में नहीं ले पायी. इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह आरा-बिक्रमगंज पथ को शिवपुर हाल्ट के पास जामकर घंटों आवागमन बाधित रखा. घटना स्थल पर पहुंच बीडीओ शशिकांत शर्मा व थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को किसी तरह से समझा-बुझा कर जाम हटवाया.
बीडीओ ने तत्काल पीड़ित परिजनों को 20 हजार रुपये मुआवजा दिया. साथ ही सरकार से और मुआवजा दिलाने, हत्यारों को गिरफ्तार कराने का आश्वासन के बाद सड़क जाम हटवाने में कामयाब हुए़ इधर, मृतक की पत्नी ने बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. हालांकि, थानाध्यक्ष ने एहतियातन इनके नाम बताने से इनकार कर दिया. आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










