कोर्टकर्मियों का बनेगा आइकार्ड

Published at :14 Jul 2016 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्टकर्मियों का बनेगा आइकार्ड

सासाराम (नगर) : हाइ कोर्ट के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय के कर्मियों का आइ कार्ड बनाया जायेगा. अधिवक्ता व ताईदों को भी आइ कार्ड दिया जायेगा. बुधवार को बम विस्फोट की घटना के बाद डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि कचहरी परिसर की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाये जायेंगे कचहरी परिसर के सामने […]

विज्ञापन

सासाराम (नगर) : हाइ कोर्ट के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय के कर्मियों का आइ कार्ड बनाया जायेगा. अधिवक्ता व ताईदों को भी आइ कार्ड दिया जायेगा. बुधवार को बम विस्फोट की घटना के बाद डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि कचहरी परिसर की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाये जायेंगे

कचहरी परिसर के सामने पार्किंग में सैकड़ों वाहन खड़े किये जाते हैं. सभी वाहनों की जांच कर पार्किंग में जाने देना थोड़ी मुश्किल है. पार्किंग पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाती है. परिसर में अभी ओर कैमरा लगाया जायेगा. पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ायी जायेगी. कचहरी परिसर की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कदम उठाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन