शादी से एक दिन पहले शिक्षिका लापता

Published at :12 Jul 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
शादी से एक दिन पहले शिक्षिका लापता

अगरेर : कुड़वां गांव की एक शिक्षिका अपनी शादी से एक दिन पहले ही लापता हो गयी. परिजनों ने इसकी सूचना नोखा थाना को दी है. वह मोकर के एक स्कूल में पढ़ाने जाती थी. वह अपने नाना के घर नोखा से ही प्रतिदिन मोकर जाती थी. लापता शिक्षिका के मामा ने बताया कि उसकी […]

विज्ञापन
अगरेर : कुड़वां गांव की एक शिक्षिका अपनी शादी से एक दिन पहले ही लापता हो गयी. परिजनों ने इसकी सूचना नोखा थाना को दी है. वह मोकर के एक स्कूल में पढ़ाने जाती थी.
वह अपने नाना के घर नोखा से ही प्रतिदिन मोकर जाती थी. लापता शिक्षिका के मामा ने बताया कि उसकी शादी 11 जुलाई को होनी थी. शनिवार को स्कूल पढ़ाने के लिए गयी लेकिन, घर नहीं लौटी. परिवार के लोग चिंतित हैं. कई जगह खोजबीन की गयी इसके बाद थाने को सूचना दी गयी है. नोखा थानाध्यक्ष शशिभूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन