घटना के तीसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा रानीसागर

Published at :11 Jul 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
घटना के तीसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा रानीसागर

बिहिया़ : शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में शुक्रवार को एक समुदाय के लोगों द्वारा मचाये गये उपद्रव की घटना के बाद रविवार को तीसरे दिन भी रानीसागर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील रहा़ गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आ रहे हैं. इस दौरान जगदीशपुर एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद […]

विज्ञापन

बिहिया़ : शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में शुक्रवार को एक समुदाय के लोगों द्वारा मचाये गये उपद्रव की घटना के बाद रविवार को तीसरे दिन भी रानीसागर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील रहा़ गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आ रहे हैं. इस दौरान जगदीशपुर एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद व एसडीपीओ द्वारिका पाल भी गांव में मौजूद रहकर स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं.

पुलिस के अनुसार घटना को लेकर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार तीन लोगों की गिरफ्तारी की गयी है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का प्रयास किया जा रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन